नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- भारत और फ्रांस रणनीतिक रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शनिवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने साझेदारी के तहत फ्रांसीसी समकक्ष जनरल फैबियन मैंडन के साथ चर्चा की। इस दौरान दोनों ने आतंकवाद विरोधी प्रयासों और हिंद-प्रशांत सुरक्षा के लिए रक्षा सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। वर्चुअल वार्ता द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से चल रही पहलों और दीर्घकालिक सहयोग पर केंद्रित रही। एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, वार्ता में मुख्य फोक्स हॉरीजोन 2047 विजन को लागू करना, संयुक्त सैन्य अभ्यास को मजबूत करना, आत्मनिर्भर भारत पहलों के माध्यम से रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना और अंतरिक्ष क्षमताओं व विशिष्ट प्रौद्योगिकियों पर सहयोग करना शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.