रांची, फरवरी 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संत रविदास महाराज की 648वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि भारत महर्षि संतों का देश रहा है। सौभाग्य है कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की प्रेरणा को आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर हैं। संत शिरोमणि रविदास महाराज ने जात-पात, छुआछूत, ऊंच-नीच को भुलाकर इंसानियत के साथ समाज और देश को एक करने की प्रेरणा दी। यह कार्यक्रम भाजपा एसटी मोर्चा द्वारा रविवार को रांची में आयोजित हुआ था। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, कांके के पूर्व विधायक जीतू चरण राम एवं नारायण दास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। संजय सेठ ने कहा कि अनुसूचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.