सराईकेला, मार्च 6 -- सरायकेला, संवाददाता जिले की राजनगर पुलिस ने भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हो रहे फर्जी लूटकांड का खुलासा करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें भारत फाइनेंस के तीन कलेक्शन एजेंट शामिल हैं। पुलिस की गिरफ्त में आये अपराधियों में निवारण प्रधान, वासुदेव महतो, सुदीप भक्त (तीनों भारत फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट) अरुण पुराण और विवेकानंद पातर शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने बायोमेट्रिक डिवाइस, हाउसिंग सर्वेक्षण वितरण के फॉर्म, भारत फाइनेंस के स्टाफ का कलेक्शन शीट, जला हुआ टैब, चाकू, दो मोटरसाइकिल, बायोमेट्रिक बैग, दो टैब, 7600 नगद बरामद किए हैं। बुधवार को एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पिछले साल सितंबर माह से राजनगर थाना क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट के साथ लूटकांड की घटना हो रही थी। 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.