फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- नूंह। बाईट नगीना में खंड फिरोजपुर झिरका, नगीना व पुन्हाना के विद्यालय मुखियाओं की समीक्षा बैठक की जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि दसवीं व बारहवीं कक्षा के बोर्ड परिणामों में सुधार के लिए ठोस कार्य योजना तैयार की जाए। विद्यार्थियों को अलग-अलग श्रेणियों में बैठाकर प्रतिदिन परीक्षण आयोजित किए जाएं, ताकि वे लेखन में दक्ष हो सकें। छोटे-छोटे विषयों पर विशेष ध्यान देकर परिणामों में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत समिति गठित कर नियमों के अनुसार जांच की जाए तथा समयबद्ध रिपोर्ट कार्यालय ...