पूर्णिया, मई 10 -- भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को हाई लेवल मीटिंग करने वाले हैं। यह बैठक पूर्णिया के कलेक्ट्रेट में होगी। थोड़ी देर में सीएम पूर्णिया पहुंचेंगे, यहां से वे सीधे बैठक में शामिल होंगे। नीतीश की इस उच्चस्तरीय बैठक में सेना के अधिकारी, बिहार के सभी सीमावर्ती जिलों के पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी और रेलवे के अफसर शामिल होंगे। इस बैठक में सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। भारत-पाक तनाव के चलते पहले से ही पूरे बिहार में हाई अलर्ट है और बॉर्डर वाले इलाकों में खास सतर्कता बरती जा रही है। जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश की बैठक में प्रमुख रूप से 7 विषयों पर चर्चा होगी। सीमावर्ती जिलों में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.