वरिष्ठ संवाददाता, मई 10 -- भारत-पाक संघर्ष के अलर्ट के चलते लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पुलिस कर्मियों को अब विषम परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा। शुक्रवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध अमित वर्मा ने यह आदेश जारी किया। जो पुलिसकर्मी पहले से छुट्टी पर हैं उन्हें वापस बुला लिया गया है। उनका अवकाश रद्द कर दिया गया है। जारी किए गए पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार के अलावा सभी पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, एसीपी और इंस्पेक्टर को भेजी है। इसके अलावा मुख्य अग्निशमन अधिकारी, आरआई प्रथम, द्वितीय रिजर्व पुलिस लाइन को भी भेजी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा से सटे जिलों में बड़ी कार्रवाई, बं...