नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नए साल के पहले दिन भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची और एक-दूसरे के कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया। दोनों देशों के बीच पूर्व में हुए समझौतों के तहत हर साल एक जनवरी को यह जानकारी परस्पर साझा की जाती है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर ये जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजनयिक चैनलों के माध्यम से दिल्ली और इस्लामाबाद में यह सूची साझा की गई है। मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया जो भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं पर हमले की निषेध संबंधी समझौते के तहत आते हैं। बयान के अनुसार इस समझौते पर 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षर किए गए थे और 27 जनवरी 1991 से यह प्रभावी हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.