नई दिल्ली, मई 12 -- पहलगाम अटैक के बाद चार दिन चले ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को बुरी तरह ध्वस्त कर दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के बाद, जिन एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, वे अब फिर से खोले जा रहे हैं। सोमवार को मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन दोबारा शुरू हो गया। इससे पहले 7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमले किए थे, जिसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिन तक सैन्य संघर्ष हुआ था। हालांकि, 10 मई को दोनों देशों के बीच आपसी सहमति से युद्धविराम हुआ था, हालांकि पाकिस्तान द्वारा इसे कुछ समय के लिए तोड़ा गया, जिसके बाद भारत ने कड़ा बयान जारी किया था। यह भी पढ़ें- कौन हैं वाइस एडमिरल प्रमोद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.