पटना, मई 10 -- भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा हो गई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की । इसके बाद दोनों देशों में सीजफायर पर सहमति बनी। सीजफायर आज (शनिवार) 5 बजे से लागू हो गया है। वहीं इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी मांग की है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जी से आग्रह है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर पहलगाम की आतंकी घटना से लेकर सीजफायर तक तिथिवार और बिंदुवार जानकारी देते हुए देश को भरोसे में लें ताकि समस्त भारतवासी संसद के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.