नई दिल्ली, मई 10 -- मदन जैड़ा नई दिल्ली। चार दिन तक चली तनातनी और संघर्ष के बाद भारत-पाकिस्तान शनिवार की शाम संघर्ष विराम पर सहमत हो गए। शाम पांच बजे से इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने शनिवार को शाम 3:35 बजे भारत के डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष आज शाम पांच बजे से भूमि वायु और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। दोनों पक्षों को इसे लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। दोनों देशों की सेनाओं को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दोनों देशों के डीजीएमओ 12 मई को 12 बजे इस मुद्दे पर आगे की वार्ता करेंगे। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड...