लखनऊ, जनवरी 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पूर्व मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था, न ही अब है और न ही बनेगा। श्री मौर्य सोमवार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित अपने निजी आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का हवाला देते हुए कहा कि आरएसएस प्रमुख भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का दिवास्वप्न देख रहे हैं जो किसी भी दशा में पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भागवत का बयान राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है लिहाजा उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी द्वारा एक दिन हिजाब पहने महिला के भारत के प्रधानमंत्री बनने के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। पहले भी देश में महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.