नई दिल्ली, जुलाई 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत को जलवायु मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मिली है। देश में अब 50 फीसदी बिजली उत्पादन गैर-जीवाश्म स्रोतों से करने की क्षमता बन गई है। दूसरे शब्दों में कहें तो 50 फीसदी बिजली अब स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त हो रही है। भारत ने इसे 2030 तक हासिल करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन यह लक्ष्य पांच साल पहले ही पूरा हो गया है। दुनिया को दिशा दिखा रहा भारत : केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, जलवायु समाधान तलाश रही दुनिया को भारत दिशा दिखा रहा है। 2030 के लक्ष्य से पांच साल पहले 50 फीसदी गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता हासिल करना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा परिवर्तन को गति दे रहा है और एक आत्मनिर्भर व टिकाऊ भविष्य की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.