नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत ने हिंद महासागर में बसे पूर्वी अफ्रीकी देश सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के पैकेज का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत यात्रा पर आए सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक अर्मिनी के साथ सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया। इस दौरान स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्यौगिकी समेत कुल सात समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स को भारत का भरोसेमंद समुद्री सहयोगी तथा महासागर विजन का अभिन्न अंग बताया। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति अर्मिनी की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत-सेशेल्स के राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। भारत और सेशेल्स के संबंध केवल राजनयिक संपर्क तक सीमित नहीं है बल्कि हिंद महासागर की लहरें सदियों स...