नई दिल्ली, मई 9 -- भारत ने चीन और वियतनाम से आयात होने वाले विशिष्ट सौर ग्लास पर डंपिंग-रोधी शुल्क लगाया है, जिससे घरेलू विनिर्माताओं को सस्ते आयात से बचाया जा सके। लगाया गया डंपिंग रोधी शुल्क अगले पांच वर्ष तक के लिए प्रभावी रहेगा। वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने चीन और वियतनाम से टेक्सचर्ड टफंड (टेम्पर्ड) परत वाले और बिना परत वाले ग्लास के आयात को लेकर विस्तृत जांच की। सूत्रों का कहना है कि जांच के बाद पाया गया कि वियतनाम और चीन से सस्ती दर पर सौर ग्लास का आयात बढ़ रहा है जो भारत के मुकाबले सस्ती दर पर भेजा जा रही है। इससे घरेलू उद्योगों के सामने कारोबार का संकट खड़ा हो सकता है। इसके बाद डंपिंग शुल्क लगाने की सिफारिश की गई। आमतौर पर सौर पैनलों में उपयोग किए जाने वाले ग्लासों को सौर ग्लास, लो आयरन सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.