दिल्ली, फरवरी 13 -- भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की चर्चा इन दिनों जोरों पर है.बाहर से देखने पर यह डील भारत के कई सेक्टरों के लिए फायदेमंद लगती है, लेकिन गहराई में जाने पर कई और चीजें सामने आती हैं.बीते 2 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि भारत और अमेरिका एक ऐसे व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत भारतीय वस्तुओं पर लगे प्रभावी टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर (दंडात्मक टैरिफ मिलाकर) 18 फीसदी कर दिया गया है.साथ ही, ट्रंप ने भारत से भी एक सच्चे दोस्त की तरह ऐसा ही करने की उम्मीद जताते हुए कहा कि भारत भी अमेरिकी सामानों पर लगाए गए टैरिफों को घटाकर उन्हें "जीरो" करने की दिशा में आगे बढ़ेगा.अमेरिका की "पांचों उंगलियां घी में"इसी व्यापार समझौते का हवाला देते हुए अमेरिका ने कहा कि भारत अब अपनी ऊर्जा जरू...