इस्लामाबाद, दिसम्बर 18 -- पाकिस्तान ने भारत पर चिनाब नदी में बिना पूर्व सूचना के अचानक पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि चिनाब नदी के जल प्रवाह में हाल के दिनों में अचानक और असामान्य बदलाव देखे गए हैं, जो भारत द्वारा एकतरफा रूप से पानी छोड़े जाने की ओर इशारा करते हैं। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने भारत से गुहार लगाते हुए कहा कि चिनाब नदी में पानी छोड़ने को लेकर पहले सूचना दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत को पत्र लिखा है लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अंद्राबी ने कहा कि पिछले सप्ताह से चिनाब नदी के जल स्तर में यह बदलाव सुर्खियों में रहा है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.