नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- भारत ने रविवार को स्पष्ट किया कि उसने कभी अपनी धरती का इस्तेमाल बांग्लादेश के हितों के खिलाफ नहीं होने दिया है। साथ ही उसके दावे को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं, भारत ने बांग्लादेश में आगामी संसदीय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में कराए जाने पर जोर दिया। भारत की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ढाका में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब कर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा भारतीय धरती से दिए गए कथित भड़काऊ बयानों पर अपनी चिंता जाहिर की थी। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग के कुछ सदस्यों द्वारा भारत में रहते हुए की जा रही कथित गतिविधियों का मुद्दा भी उनके समक्ष उठाया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की प्रेस विज्ञप...