नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत लैटिन अमेरिकी देशों के साथ अपने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। भारत की तरफ से पेरू और चिली के साथ व्यापार समझौतों को लेकर चल रही चर्चा अब काफी आगे बढ़ गई है। संभावना जताई जा रही है कि अगले वर्ष दोनों देशों के साथ समझौते पूरे होंगे। भारत-पेरू व्यापार समझौते की 9वीं दौर की बैठक पेरू की राजधानी लीमा में पांच नवंबर तक चली। बैठक में दोनों देशों के बीच कई अहम विषयों पर सकारात्मक प्रगति हुई। दोनों पक्षों ने वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार, उत्पत्ति के नियम, तकनीकी व्यापार बाधाएं, सीमा शुल्क प्रक्रिया, विवाद समाधान और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में पेरू की विदेश व्यापार और पर्यटन मंत्री टेरेसा स्टेला मेरा गोमेज, उपमंत्री सेजर ऑग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.