नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 का फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। इस दौरान उन्होंने मैच को लेकर और एशिया कप से जुड़े कई मुद्दों को लेकर बात की, लेकिन आखिर में उन्होंने इस बात को कबूल कर लिया है कि भारत ने पाकिस्तान में उस समय तबाही मचाई थी, जब ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था। सलमान अली आगा ने मान लिया है कि उस ऑपरेशन में तमाम लोगों की जान चली गई थी और इससे तमाम लोग पीड़ित हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। उनके लिए वह और उनकी टीम मैच फीस डोनेट कर रही है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में कहा, "हम एक टीम के तौर पर...सारी टीम जो है, हम लोग जो ये अपनी मैच फीस है, उसे हम डोनेट कर रहे हैं। वो लोग जब इंडियन अटैक हुआ था उसमें हमारे आम नागरिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.