नई दिल्ली, जनवरी 21 -- भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में 48 रन से हराया। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 84 रन की पारी खेली। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 78 रन बनाए। भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मैच रायपुर में खेला जाएगा। 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को दूसरी ही गेंद पर पहला झटका लगा। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को पवेलियन ...