बिजनौर, जून 21 -- केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने शनिवार को बिजनौर में नजीबाबाद तहसील के गांव मकसूदपुर में भूमि पूजन कर केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला रखी। जयंत ने इस दौरान राहुल गांधी द्वारा सरेंडर के बयान को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि उनकी बातों को गंभीरता से न लें, कुछ बातें ताली बजवाने के लिए कही जाती हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने ना कभी सरेंडर किया है न करेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद उन्होंने किरतपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लोगों के सामने रखा। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार सुबह दस बजे नजीबाबाद तहसील के गांव मकसूदपुर में हवन पूजन कर केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला रखी। शिलान्यास कायक्रम के बाद लेखपाल प्रशिक्षण केन्द्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.