महाराजगंज, जनवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी खनुआ के जवानों ने खनुआ चौकी पुलिस के साथ भारत-नेपाल की पगडंडी सीमा पर अवांछनीय गतिविधियों और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सीमा सुरक्षा बल के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग करते हुए पगडंडी सीमा क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील बिंदुओं पर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। संयुक्त टीम ने सीमा से जुड़े रास्तों, पगडंडियों और भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमा पार से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा मालवाहक वाहनों की गहन जांच की गई। खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी,अवैध आवागमन, घुसपैठ और अन्य अप्रिय गतिविधियों को रोकने के लिए यह अभिया...