बहराइच, अप्रैल 21 -- तीनों इलाके नेपाल की स्थलीय सीमा से लगे हुए हैं क्षेत्र मादक पदार्थ तस्करी,वन्य जीवों के अवशेष व पशु तस्करी के लिए मुफीद रुपईडीहा, संवाददाता। वर्षों पूर्व जिले के पुलिस विभाग द्वारा इंडो नेपाल बार्डर के रुपईडीहा थाने में 3 चौकियों के निर्माण की घोषणा की गई थी। मगर अभी तक इन चौकियों का निर्माण नहीं हो पाया। चौकियों में चिकनिया, सीतापुरवा व शिवपुर मोहरनिया में निर्माण होना था। ये तीनों इलाके स्थलीय रूप से नेपाल सीमा से जुड़े हैं। सीतापुरवा चौकी रुपईडीहा के पूरब अब्दुल्लागंज रेंज से सटी है। यह क्षेत्र मादकपदार्थ तस्करी, जानवरों के अवशेष व पशु तस्करी के लिए संवेदनशील है। कई बार इस क्षेत्र में नेपाली जानवरो की हड्डियां तक एसएसबी व पुलिस ने पकड़ी है। रुपईडीहा के पश्चिम शिवपुर मोहरनिया चौकी भी नेपाल सीमा से सटी है। यहां से भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.