किशनगंज, फरवरी 22 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता शनिवार को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया प्रक्षेत्र विवेकानंद द्वारा आधिकारिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित एसएसबी 41वीं बटालियन के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में आईजी ने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, चेक पोस्ट संचालन, गश्ती दल की सक्रियता एवं आपसी समन्वय की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली और सीमा पर अवैध गतिविधियों पर रोक, तस्करी पर प्रभावी अंकुश तथा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने एसएसबी अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने असाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.