चम्पावत, दिसम्बर 6 -- टनकपुर। छीनीगोठ हाईस्कूल के शिक्षक त्रिलोचन जोशी को भारत नेपाल साहित्य गौरव सम्मान मिला है। कंचनपुर में अंतराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में उन्हें ये सम्मान सूदुर पश्चिम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र रावल ने दिया। मानस खंड लोक संस्कृति सम्मेलन और लिटिल बुद्धा अंतराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में गोकुल देउपा, हेम बाबू लेखक, रमेश पंत 'मीत बंधु', जगदीश ओझा, आनंदी पंत, गंगादत्त भट्ट, पीतांबर अवस्थी, महेंद्र ठकुराठी, राम रतन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...