बलरामपुर, फरवरी 21 -- पचपेड़वा, संवाददाता। इमलिया कोडर स्थित थारू जनजाति संग्रहालय परिसर में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्कृति पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश एवं थारू जनजाति संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत और नेपाल के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। महोत्सव का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ करना रहा। कार्यक्रम में दोनों देशों के कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही 'एक जनपद-एक उत्पाद' प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों एवं हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया गया, जिसे लोगों ने सराहा। संस्कृत शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें सीमा क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आरती थारू ...