लखनऊ, जनवरी 29 -- -जयवीर बोले दोनों देशों के गौरवशाली इतिहास और देशप्रेम की भावना को प्रदर्शित करेगा महोत्सव लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारत-नेपाल की साझी सांस्कृतिक विरासत को बरकरार रखने की परम्परा के क्रम में संस्कृति विभाग इस वर्ष भी भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन कर रहा है। महोत्सव में नेपाल और उत्तर प्रदेश के कलाकार संगीत, लोक गीत व नृत्य पेश करेंगे। भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव सांस्कृतिक यात्रा 5 फरवरी को सिद्धार्थनगर से प्रारंभ होकर महाराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी होते हुए 23 फरवरी को पीलीभीत में समाप्त होगी। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के तराई सीमा क्षेत्र के जनपदों में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव-2024-25 का आयोजन स्थानीय प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.