नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली। भारत और नेपाल ने सोमवार को जल, स्वच्छता और सफाई क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और नेपाल के जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव की उपस्थिति में हुआ। इस समझौते के तहत दोनों देश जल संसाधन प्रबंधन, कचरा प्रबंधन और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग करेंगे। नेपाली कर्मियों को जल संसाधन प्रबंधन में प्रशिक्षित किया जाएगा और दोनों देशों के बीच तकनीकी व ज्ञान साझा किया जाएगा। समझौते में भूजल प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया है, जिसमें गुणवत्ता सुधार और वर्षा जल संचयन जैसे प्रयास शामिल होंगे। सीआर पाटिल ने इसे स्वास्थ्य, सतत विकास और क्षेत्रीय सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, जबकि प्रदीप यादव ने भारत की स्वच्छ जल और स्वच्छता योजनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.