मधुबनी, सितम्बर 13 -- जयनगर,एक संवाददाता। नेपाल घटनाक्रम को ले भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। एसएसबी व पुलिस ने संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है। खासकर सीमा पर असमाजिक तत्वों तथा नेपाल के जेल से भागे कैदियों पर पैनी नजर रखे है। बीओपी के चेकपोस्ट पर पहचान पत्र के बाद ही आने-जाने दिया जा रहा है। फिलहाल नेपाल के सिरहा जिले स्थित कंट्रोल में बताया जा रहा है। जवानों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। खुफिया एजेंसियों को सीमा पार से होने वाली हर गतिविधि पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया गया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार नेपाल में स्थिति सामान्य होने तक सीमा पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.