पीलीभीत, दिसम्बर 6 -- पीलीभीत। एसएसबी के आईजी अमित कुमार ने पीलीभीत पहुंचकर भारत-नेपाल बार्डर पर बनी चेकपोस्टों का निरीक्षण किया। आईजी ने बॉर्डर पर मुस्तैदी के साथ निगरानी करने के निर्देश दिए। आईजी ने एसपी से मुलाकात कर बार्डर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी साझा की। एसएसबी बटालियन का निरीक्षण किया। साफ सफाई और अभिलेखों के रखरखाव को भी चेक किया। एसएसबी आईजी उत्तराखंड के रानीखेत स्थित सीमांत मुख्यालय से नेपाल बार्डर से सटे जिले पीलीभीत पहुंचे। दो दिवसीय आपरेशन निरीक्षण के दौरान आईजी ने पड़ोसी देश नेपाल की सीमा पर सतर्कता और निगरानी में में लापरवाही न करने की हिदायत दी। सतर्क रहकर जिम्मेदारी निभाने को कहा। उन्होंने कहा कि बॉडर की चौकियों पर किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आईजी ने भारत-नेपाल सीमा से सटी माधोटांडा क्षेत्र की नौजल्हा च...