पटना, फरवरी 13 -- सीमा शुल्क आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक ने अधिकारियों से मिलकर भारत-नेपाल के बीच आयात-निर्यात कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौते के तहत आयात-निर्यात को त्वरित बनाए रखने पर जोर दिया। दरअसल, सीमा शुल्क आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक ने 11 फरवरी को जोगबनी स्थित सीमा शुल्क एकीकृत जांच चौकी और सीमा शुल्क जांच चौकी जोगबनी का निरीक्षण किया। 12 फरवरी को उन्होंने सीमा शुल्क सदन कार्यालय भीमनगर एवं सीमा शुल्क प्रमंडल फारबिसगंज कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विगत वर्षों के विभिन्न वस्तुओं के निर्यात एवं आयात के आंकड़े, कर संचय और निवारण कार्यों समेत अन्य कार्यकलापों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को तस्करी रोकने के लिए मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। सीमा शुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.