बदायूं, दिसम्बर 25 -- बदायूं। द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ। मुख्य अतिथि एसएचओ प्रियांशी ने समाज में नारी की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत नारी प्रधान देश है, यहां नारी की पूजा विविध रूप में की जाती है। इस राष्ट्र की उन्नति में हमारा भी योगदान है। कार्यक्रम अध्यक्ष रेखा गुप्ता, मुख्य वक्ता जिला संपर्क प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति सीमा रानी, निर्वतमान पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया। संचालन अदिति मिश्रा एवं रुचि गुप्ता ने किया। मनाली राठौर ,कंचन सक्सेना ,सुमन लता, साक्षी पटेल, रुचि गुप्ता, राम सिंह राजपूत मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...