नई दिल्ली, जनवरी 22 -- बांग्लादेश ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाते हुए अगले महीने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भेजने से इनकार कर दिया। भारत नहीं जाने के फैसले और आईसीसी टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने से बांग्लादेश क्रिकेट को काफी मुश्किलें का सामना करना पड़ा सकता है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के टी20 विश्व कप 2026 में भारत में मैच न खेलने के फैसले से बोर्ड को भारी वित्तीय नुकसान होने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर बांग्लादेश इस टूर्नामेंट से बाहर होता है तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगभग 240 करोड़ रुपये (325 करोड़ बांग्लादेशी टका या करीब 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का नुकसान हो सकता है। यह राशि मुख्य रूप से आईसीसी की वार्षिक राजस्व हिस्सेदारी से जुड़ी है, जो BCB की सालाना आय का बड़ा हिस्सा है। विश्व संस्था न...