पलामू, जनवरी 20 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वनराखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ. कौशल किशोर जायसवाल को भारत दूरदर्शी लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिहार की राजधानी पटना स्थित संग-रीला रिसॉर्ट में बिजनेस इन बिहार संस्था की ओर से आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने डॉ. कौशल किशोर जायसवाल को अवार्ड प्रदान किया। बिहार सरकार के पूर्व पर्यटन मंत्री सह वर्तमान विधायक राजू सिंह भी समारोह में विशेष रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने डॉ कौशल के कार्य को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ईश्वर की प्रेरणा से ही ऐसे कार्य हो पाते हैं। सम्मान ग्रहण करने के उपरांत डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत अभिनेत्री महिमा चौधरी को कपूर का पौधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.