नई दिल्ली, जनवरी 7 -- -अन्नदाता अब बिटुमेनदाता भी बनेगा, पर्यावरण की होगी रक्षा नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश के सड़क बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में क्रांतिकारी युग की शुरूआत होने जा रही है। यहां के वैज्ञानिकों ने ऐतिहासिक बायो-बिटुमेन उत्पादन करने की तकनीक उपलब्धि हासिल की है। इस प्रकार भारत दुनिया का पहला बॉयो-बिटुमेन उत्पादक देश बना जाएगा। वहीं, देश के किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि सड़कों के लिए बिटुमेनदाता भी बनेंगे। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा आयोजित टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कार्यक्रम में उपरोक्त बात कही। उन्होंने कहा कि भारत कृषि अवशेषों से बायो-बिटुमेन का व्यावसायिक उत्पादन करने वाला दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है। गडकरी ने कहा कि पराली अब समस्या नहीं वेल्थ बनेगी। गडकरी ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.