हमीरपुर, नवम्बर 10 -- भरुआ सुमेरपुर। नगर पंचायत टाउन हॉल में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह की अध्यक्षता में प्रबुद्ध सम्मेलन आत्मनिर्माण भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक प्रबुद्ध वर्ग अनिल मिश्रा उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने आत्मनिर्भर भारत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जो मोबाइल फोन हम लोग दूसरे देशों से खरीदते थे, वह आज मोदी जी की मेहनत एवं प्रयास से अपने इंडिया में बना रहे हैं। हमारा देश आज अर्थव्यवस्था में पांचवें पायदान पर पहुंच चुका है जो अव्यवस्थाएं आज से 10 साल पहले थी, वह सभी समाप्त हो चुकी हैं। कार्यक्रम जिला संयोजक भार्गव मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, आकाश त्रिपाठी, सुदेश द्विवेदी आदि ने विचार रखे। संचालन जिला मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.