रांची, नवम्बर 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के हेसल में रविवार को भारत डिफेन्स अकादमी का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य अनगड़ा अनुराधा मुंडा, राजेन्द्र शाही मुंडा, हेसल मुखिया कविता देवी और साल्हन मुखिया सरिता तिर्की ने संयुक्त रूप से किया। अकादमी के संचालक सोनू प्रसाद ने बताया कि रक्षा के क्षेत्र में देश की सेवा को अपना लक्ष्य बनानेवाले युवक-युवतियों के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। मौके पर मदरा मुंडा, दुर्गा महतो, देवराज पाहन और कुमार महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...