नई दिल्ली, फरवरी 6 -- कदिल्ली ने भारत टैक्सी के साथ साझेदारी कर देश का पहला सहकारी मोबिलिटी प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इसका मकसद सुरक्षित एवं भरोसेमंद टैक्सी सेवाएं प्रदान करना है। समझौते से यात्रियों को पारदर्शी किराए पर पॉइंट-टू-पॉइंट और टूरिस्ट पैकेज की सुविधा मिलेगी। इस मॉडल की खास बात यह है कि टैक्सी चालक खुद इस संस्था के हिस्सेदार होंगे जिससे उन्हें निजी कंपनियों के मुकाबले अधिक आय और सम्मान मिलेगा।सुरक्षित और पारदर्शी टैक्सी सेवा पर जोर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, इस पहल का मकसद दिल्ली के नागरिकों और पर्यटकों को सुरक्षित और पारदर्शी टैक्सी सेवा देना है। इससे चालकों की आय और सम्मान बढ़ेगा। यह साझेदारी ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ अर्निंग को मजबूत करेगी। सहकारी मॉडल के जरिए तकनीक और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।ताकि पारदर्शिता ...