बदायूं, फरवरी 23 -- कांग्रेस कार्यालय पर बैठक की गयी। जिसमें जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि देश में कांग्रेस ही विकल्प है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाएंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है एवं गठबंधन का हम स्वागत करते हैं। गठबंधन का जो भी प्रत्याशी होगा उसको कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से जिताने का कार्य करेंगे। राहुल गांधी जो कहते हैं वह करते हैं। प्रदेश सचिव जितेंद कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का अत्याचार किया जा रहा है। बैठक के दौरान भारत के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम के चित्र पर माल्यापर्ण कर याद किया। प्रदीप सिंह, सुरेश सिंह राठौर, गौरव सिंह राठौर, वीरेश तोमर,वीरपाल सिंह, सुनीता, रजनी सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...