गंगापार, अगस्त 11 -- कस्बा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर भारत छोड़ो आंदोलन के प्रथम शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शेखर बहुगुणा ने कहा कि आठ अगस्त 1942 को गांधी जी के आह्वान पर भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की गई। 11 अगस्त को अंग्रेज गवर्नर जीटी रोड के रास्ते पश्चिम बंगाल जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही स्वयंवर पटेल, चंद्रमा प्रसाद शुक्ला, सुबोध यादव, दयाल हरिजन समेत सैकड़ो लोग सड़क पर जमा हो गए और प्राणों की परवाह न करते हुए पुलिया को तोड़ने लगे। अंग्रेजी हुकूमत द्वारा गोली चलाई जाने का आदेश देने के बाद उपरोक्त चार लोगों की जान चली गई। सभी लोग अलग-अलग जातियों के थे लेकिन उनके अंदर जाति की भावना नहीं थी। आज देश में जिस तरह जाति और धर्म पर लोगों को लड़ाया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.