नई दिल्ली, मार्च 2 -- चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड का मुकाबला करने उतरेगी तो एक पुराना जख्म भी ताजा होगा। वाकया साल 2000 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी का है। तब न्यूजीलैंड और भारत की टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने थीं। उस मैच में कीवी टीम ने भारत के अरमानों पर पानी फेरते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया था। अब भारत चाहेगा कि आज का मैच जीतकर 24 साल पुराना वह हिसाब चुकता कर ले। क्या हुआ था 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मेंसाल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नैरोबी में खेला गया था। तब इसका नाम आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट था। उस वक्त भारत के कप्तान थे सौरव गांगुली और न्यूजीलैंड की कमान स्टीफन फ्लेमिंग के हाथ में थी। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत के लिए ओपनिंग करते हुए सचिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.