कटिहार, जनवरी 10 -- मनसाही, एक संवाददाता छोटी मोहनपुर निवासी कर्नल महानंद यादव के निधन पर क्षेत्र के लोगों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों गहरा शोक व्यक्त किया है। 1962 में भारत - चीन युद्ध और 1971 में भारत - पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई। इन्हें वीरता पुरस्कार भी दिया गया। वह जनवरी 1999 में मिलिट्री कैंट दानापुर से सेवानिवृत्ति हुए। सेवानिवृत होने के पश्चात् भारत सरकार ने उन्हें दानापुर मिलिट्री कैंट का प्रमुख बनाया था। वे दानापुर में ही स्थाई रूप से परिवार संग रहने लगे। पटना के निजी अस्पताल में छह जनवरी को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके आवास दानापुर लाया गया जहां पर मिलिट्री कैंट दानापुर के वरीय पदाधिकारी पहुंचकर सलामी दी। उनका अंतिम संस्कार पटना स्थित दीघा घाट में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.