प्रयागराज, जनवरी 9 -- आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा का अवसर मिल रहा है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, काशी विश्वनाथ और अयोध्या धाम की विशेष यात्रा संचालित की जा रही है। यह यात्रा पांच से 14 फरवरी 2026 तक कुल नौ रात और 10 दिन की होगी। ट्रेन आगरा कैंट के साथ ग्वालियर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी स्टेशनों से यात्रियों को चढ़ने-उतरने की सुविधा देगी। यात्रा पैकेज में स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी श्रेणी में रेल यात्रा, शाकाहारी भोजन, होटल में ठहराव और स्थानीय भ्रमण शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.