गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय रेल थीम आधारित पर्यटक ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी क्रम में आईआरसीटीसी ने पर्यटकों के लिए मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), मीनाक्षी मंदिर मदुरै, रामेश्वरम तथा कन्याकुमारी के दर्शन के लिए गोरखपुर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन सात से 18 जून तक 11 रात और 12 दिन के लिए चलाई जाएगी। इस ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी) तथा ललितपुर स्टेशनों पर सुविधा दी गई है। ट्रेन में यात्रा के लिए लखनऊ, गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय से अथवा बेवसाइट www.irctctourism.com पर टिकट बुक किया जा सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.