कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में भारत क्लब ने आदर्श क्लब को तीन विकेट से हराया। दूसरे मैच में स्पार्क क्लब ने कानपुर इग्लेट को तीन विकेट से पराजित किया। तीसरे मैच में काउंटी क्लब ने यूनिक क्लब को 104 रन से हराया। जेम्स मैदान पर खेले गए पहले मैच में आदर्श क्लब ने 39.5 ओवर में 172 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल कुमार ने 27 रन, मनीष यादव व आलोक सिंह ने 26-26 रन बनाए। गेंदबाजी में दर्श उपाध्याय, मनु सिंह व युवराज सिंह ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी भारत क्लब ने 29.4 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीता। टीम की ओर से शिवा राजपूत ने 62 रन और प्रिंस सोनी ने 57 रन बनाए। गेंदबाजी में सत्यम सिंह ने चार खिलाड़ियों...