फतेहपुर, फरवरी 21 -- फतेहपुर। जब भारत आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (एआई) और भविष्य की तकनीक में विश्व का नेतृत्व कर रहा है, तब कांग्रेस पार्टी संकुचित राजनीति के लिए देश की साख पर हमला कर रही है। दुनिया भर के दिग्गज भारत की तकनीकी क्षमता को देखने दिल्ली आए हैं, तब कांग्रेसियों ने शर्टलेस प्रदर्शन कर न केवल मर्यादा लांघी है, बल्कि विदेशी मेहमानों के सामने भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। यह बातें शनिवार को पटेल नगर में विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा समिट को पीआर तमाशा कहना और झूठे आरोप लगाना उनकी हताशा को दर्शाता है। वह भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रहे हैं। विदेशी धरती हो या भारत का अंतर्राष्ट्रीय मंच, राहुल गांधी हमेशा भा...