नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय बजट को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में अगला कदम करार दिया है। उन्होंने इसे गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं समेत समाज के हर वर्ग की भलाई सुनिश्चित करने वाला बताया है। नवीन ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों के अटूट भरोसे को दिखाता है। प्रधानमंत्री का सबका साथ, सबका विकास का सिद्धांत इस बजट के हर पहलू में साफ दिखता है। बजट भाषण के बाद नवीन ने एक बयान में कहा है कि 2026-27 का बजट प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की नीतियों और सुशासन की निरंतरता को साफ तौर पर दिखाता है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, जिस तरह से भारत की अर्थव्यवस्था लगभग सात प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, उससे संकेत ...