नई दिल्ली, फरवरी 14 -- बांग्लादेश के संभावित प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को लेकर बात की है। आम चुनाव में बीएनपी की ऐतिहासिक जीत के बाद उत्साहित तारिक रहमान ने कहा कि देश और उसके नागरिकों के हित ही बांग्लादेश की विदेश नीति को तय करेंगे। 17 साल से बांग्लादेश से निर्वासित चल रहे तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी ने दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल की है। शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तल्खी बनी हुई है, ऐसे में तारिक की सरकार का रुख क्या रहता है। इस पर सभी की नजर बनी हुई है। जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद पहली बार मीडिया से बात करने पहुंचे तारिक रहमान से जब भारत के साथ संबंधों को बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और उसके लोगों के हित ही ढाका की नई विदेश नीति को तय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.