नई दिल्ली, फरवरी 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की धरती से कांग्रेस पार्टी के ऊपर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भारत का बुरा चाहने वाली और आतंकी सोच रखने वालों के साथ चलने वाली पार्टी बताते हुए उसकी तीखी आलोचना की और कहा कि यह भारत को एक राष्ट्र मानने से इनकार करती है, इससे राष्ट्र के भले की उम्मीद नहीं की जा सकती। इतना ही नहीं उन्होंने विपक्षी दल पर असम में केवल तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति करते तथा विकास और शांति की उपेक्षा करने के भी आरोप लगाये। गौरतलब है कि असम में विधानसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी का यह दौरान काफी अहम माना जा रहा है। असम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस हाई कमान को जमकर निशाना पर लिया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी देश को एक राष्ट्र मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.