नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। भारत-मंगोलिया राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरा हो चुके हैं। इस मौके पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ने दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भारत और मंगोलिया के सांस्कृतिक अंतःप्रवाह का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मंगोलिया भारत को पवित्र भूमि और आध्यात्मिक पड़ोसी मानता है। उद्घाटन के बाद मंगोलियाई संस्कृति प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ, जो 25 फरवरी तक खुली रहेगी। सम्मेलन में 31 विद्वान 75 शोधपत्र भी प्रस्तुत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...